Wahab Riaz: पाकिस्तान को विश्व कप से पहले लगा झटका, दिग्गज गेंदबाज वहाब रियाज ने लिया संन्यास
Wahab Riaz
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:18 AM
Wahab Riaz: पाकिस्तान के जाने-माने तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट (international cricket) से संन्यास लेने का ऐलान किया है। हालांकि वहाब ने यह भी बताया कि वह पूरी दुनिया में होने वाली टी20 लीग्स में अभी भी खेलना जारी रखेंगे। लेकिन अब वो पाकिस्तान (Pakistan) की जर्सी में खेलते नजर नहीं आएंगे। वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) से पूर्व उनके संन्यास से पाकिस्तानी टीम को झटका लगा है।
Wahab Riaz: इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
38 साल के वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने अपने लंबे इंटरनेशनल करियर को खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया द्वारा दी, उन्होंने ट्ववीट के माध्यम से ये जानकारी शेयर की।
Wahab Riaz: हाल ही में वो पाकिस्तान सुपर लीग 2023 (PSL 2023) में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते दिखे थे। रियाज ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2020 में खेला था। वो कुछ समय पहले पाकिस्तान की राजनीति से जुड़े हैं और इस साल जनवरी में वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खेल मंत्री बने थे।
वहाब रियाज का करियर रिकॉर्ड
वहाब रियाज ने अपने करियर में 27 टेस्ट मैचों में 83 विकेट लिए। इसी तरह 36 T20 मुकाबलों में वहाब ने 34 विकेट हासिल किए हैं। जबकि 91 वनडे में 120 विकेट लेने के साथ-साथ रियाज ने 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। वहाब ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 2011, 2015 और 2019 के वनडे विश्व कप में भाग लिया था।
Wahab Riaz: वहाब रियाज के यादगार स्पेल
Wahab Riaz: वहाब ने अपने करियर में कई यादगार स्पेल डाले हैं, जिसमें सबसे यादगार स्पेल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डाला गया स्पेल माना जाता है। अपने उस स्पेल में उन्होंने शेन वॉटसन सहित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का उन्हीं के घर में जीना दूभर कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की गई उनकी ये गेंदबाजी वनडे इतिहास के सबसे घातक स्पेल में से एक गिनी जाती है।
Wahab Riaz: इसी तरह साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली के मैदान पर टक्कर हुई थी, तो उस मैच में भी वहाब रियाज ने अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया था। रियाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट हासिल किए थे। जिसमें दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों के विकेट भी शामिल थे।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#wahabriaz #internationalcricket #pakistan #worldcup2023 #psl2023