
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में जल्द ही बड़े पैमाने पर बदलाव होने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने Team India के चयन ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सीनियर मेन्स, वूमेन्स और जूनियर मेन्स चयन समितियों में खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। कुल सात पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद योग्य उम्मीदवारों का शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा । Sports News in Hindi
पुरुष टीम के चयन के लिए जिम्मेदार मेन्स चयन समिति में वर्तमान में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, शिवसुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत शामिल हैं। मुख्य चयनकर्ता अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ाया गया है। इस समिति में दो पद खाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए, या 10 वनडे और 20 फर्स्ट-क्लास मैच। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने कम से कम 5 साल पहले क्रिकेट से संन्यास लेना चाहिए और BCCI की किसी समिति में कुल 5 साल से अधिक कार्यकाल नहीं होना चाहिए।
महिला टीम के चयन और सपोर्ट स्टाफ के मूल्यांकन के लिए चार पद खाली हैं। इस समिति में शामिल होने के लिए महिला खिलाड़ियों को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कम से कम 5 साल पहले संन्यास लिया हो और किसी BCCI समिति में कुल कार्यकाल 5 साल से अधिक न हो। समिति का काम न केवल टीम चयन बल्कि कोचिंग स्टाफ और बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करना भी है।
जूनियर मेन्स चयन समिति में एक पद खाली है। यह समिति अंडर-22 स्तर तक की टीमों का चयन और टूर्नामेंट आयोजन करती है। इसके अलावा कप्तान और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति करना और युवा खिलाड़ियों में नैतिक मूल्य विकसित करना भी इसका काम है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने कम से कम 25 फर्स्ट-क्लास मैच खेले होने चाहिए और कम से कम 5 साल पहले संन्यास लिया होना चाहिए। Sports News in Hindi