IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को 11 रन से दी शिकस्त, आखरी ओवर में नहीं चला जडेजा का जादू
(IPL 2022 38th Match PBKS Vs CSK)
Source: The Hindu
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 09:29 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) की बात करें तो 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हराकर मैच में जीत हासिल किया है। चेन्नई की बात करें तो जीतने के लिए 188 का टारगेट मिल गया था, जिसके जवाब में टीम 176/6 का स्कोर ही बनाने में कामयाब हुए और मुकाबला में हार का सामना करना पड़ा। अंबाती रायडू (78) ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली है।
पंजाब किंग्स 8 मैचों में ये चौथी जीत हासिल करने में कामयाब हो चुके हैं। टीम अब तक 4 मैच हार गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो 8 मैचों में ये छठी हार मिली है।
टीम ने अभी तक देखा जाए तो केवल 2 ही मैच (IPL 2022) जीतने में कामयाब हुए हैं। इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग करने वाली पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 का स्कोर बनाया था। शिखर धवन ने सबसे अधिक नाबाद 88 रन बना लिया था। CSK की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 2 विकेट हासिल किया था।
शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 71 गेंदों में 110 रन जोड़ लिया था। इस साझेदारी की बात करें तो ड्वेन ब्रावो ने राजपक्षे को आउट कर थोड़ा हो गया था।
वह 32 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए थे। भानुका का कैच एक्सट्रा कवर पर शिवम दुबे ने लपक लिया था। इस सीजन PBKS की ये पहली शतकीय साझेदारी बना लिया था।
मैच में 2 रन बनाने के बाद ही शिखर धवन ने IPL में अपने 6,000 रन पूरा कर लिया। विराट कोहली (6402) के बाद आईपीएल में रिकॉर्ड बनाने वाले धवन केवल दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं।
धवन यही नहीं रुके और अपनी पारी का 11वां रन बनाने के बाद ही टी-20 फॉर्मेट में 9 हजार रन भी पूरा करने में कामयाब हुए। भारत की ओर से 9,000 रन बनाए हुए वह विराट कोहली (10392) और रोहित शर्मा (10048) के बाद सूची में तीसरे खिलाड़ी हो चुके हैं।