नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL) फेज-2 में शनिवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। इसे पंजाब ने अंतिम ओवर में 5 रन से जीतकर मैच अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने आए पंजाब ने 125 रन बनाए, 126 रन का पीछा कर रही हैदराबाद ने 120/7 रन बनाया।
हैदराबाद को खराब शुरुआत के चलते मिली हार
टारगेट का पीछा कर रही सन राइजर्स हैदराबाद (SRH) की काफी खराब शुरुआत हुई, जिसकी वजह से हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई। शुरुआती ओवर में अपना 150वां आईपीएल (IPL) मैच खेलने आए डेविड वार्नर (2) रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने (1) रन बनाए और वे भी टीम को संकट से नहीं बचा सके। पंजाब के फास्ट बाॅलर मोहम्मद शमी ने इन दोनों का विकट लिया। मनीष पांडे भी (13) रन बनाकर आउट हो गए।
पंजाब के बल्लेबाज नहीं कर सके कमाल
पहले बल्लेजाजी करने आए पंजाब के बल्लेबाजों ने काफी कमजोर शुरुआत दी। पंंजाब के ओपनर्स (OPENERS) ने पहले विकट के लिए 26 रन जोड़े। केएल राहुल (21) और मयंक अग्रवाल (5) को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। पंजाब में वापसी कर रहे क्रिस गेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनको भी राशिद खान (RASHID KHAN) ने 14 रन पर आउट कर दिया। इसके अलावा निकोलस पूरन (8) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। एडेन मार्कराम ने 32 गेंद पर 27 रन बनाए।