IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला, राजस्थान को 5 रन से हराया
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:16 PM
IPL 2023: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स पर 11वीं जीत हासिल की है। टीम ने 5 रन की जीत मिली है। मौजूदा सीजन में यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत मानी जा रही है। टीम ने पहले मैच में KKR को DLS मैथड से 7 रन से हरा दिया था।
राजस्थान के कप्तान (IPL 2023) संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 197 रन का स्कोर बनाया था। 198 रन का टारगेट चेज करने के बाद राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन ही बनाकर सीमित हो गई।
एलिस की बॉलिंग से जीत गया पंजाब
पंजाब के ओपनर्स ने टीम को शानदार शुरुआत हुई थी। कप्तान धवन और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़ लिया था। फिर धवन ने जितेश शर्मा के साथ 33 गेंद पर 66 रन बना लिया था।
आखिर में शाहरुख खान के साथ 37 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया था। इस पारी में राजस्थान के गेंदबाज विकेट गिराने में नाकाम हो गए थे।
जवाब में अर्शदीप सिंह ने राजस्थान (IPL 2023) को शुरुआती झटके लग गए। उसके बाद टीम के मिडिल ऑर्डर ने कुछ रन जोड़े, लेकिन कोई भी पार्टनरशिप 35 रन से ज्यादा तक नहीं हो पाई। लोअर मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर ने जुरेल के साथ मिलकर 26 बॉल पर 61 रन बना लिया था
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।