नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) 2021 फेज 2 का दूसरा मैच शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स( CHENNAI SUPER KINGS) और राजस्थान राॅयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करने आए चेन्नई ने 189/4 का स्कोर बनाया। 190 रन चेज करने उतरी राजस्थान राॅयल्स ने 7 विकेट और 15 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। राजस्थान की जीत में शिवम दुबे ने 42 गेंद में नाबाद 64 औऱ यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों पर 50 रन का अहम योगदान दिया।
राजस्थान के बल्लेबाजों ने किया कमाल
चेज करने आए राजस्थान के ओपनर्स लुइस और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी बनाई। लुइस ने 12 गेंदों पर 27 रन और वहीं जायसवाल ने 21 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी (INNING) खेली। राजस्थान का पहला विकेट लुइस (27) के रुप में गिरा। अगले ओवर में यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने कप्तान संजु सैमसन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी (PARTNERSHIP) बनाई। कप्तान सैमसन 24 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं शिवम दुबे ने 42 गेंदों पर नाबाद 64 और ग्लेन फिलिप्स ने 8 गेंदों पर 14 रन की नाबाद पारी खेली।
राजस्थान के प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार
राजस्थान की जीत के बाद प्ले आफ (PLAY OFF) में पहुंचने की संभावना है। राजस्थान प्वाइंट्स टेबल (POINTS TABLE) में 6वे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली और चेन्नई प्लेआफ में पहले ही जगह बना चुकी हैें। बाकी की टीमों में प्लेआफ में पहुंचने को लेकर संघर्ष जारी है।