IPL 2022: आईपीएल में राजस्थान ने किया शानदार प्रदर्शन, हैदाराबाद को 61 रन से हराया
(IPL 5th Match) Source: Cricket News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:36 PM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) का 5वा मैेच मंगलवार के दिन हुआ था। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 61 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया था। पुणे के MCA स्टेडियम की बात करें तो मंगलवार को हुए मुकाबले में टॉस सनराइजर्स हैदराबाद ने जीतने के बाद बॉलिंग का फैसला किया था।
राजस्थान राॅयल्स (IPL 2022) की ओर से देखा जाए तो कैप्टन संजू सैमसन (55), देवदत्त पडिक्कल (41) और जोस बटलर (35) ने 200 प्लस रन की बुनियाद रख दिया था। टीम ने 211 का टारगेट दिया था। सनराइजर्स हैरदाबाद की तरफ से कश्मीर के उमरान ने 2 विकेट हासिल किया था।
टारगेट चेज करने उतरी हैदराबाद की पूरी टीम 149 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टॉप 4 बैट्समैन दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हुए थे। सबसे अधिक 57 रन एडम मारक्रम ने बना लिया था। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए और टी-20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट भी पूरा किया था।
मैच में युजवेंद्र चहल की बात करें तो 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किया था। 3 विकेट लेते ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट पूरा किया था। चहल ने कमाल की बॉलिंग करने के साथ अभिषेक शर्मा (9), अब्दुल समद (4) और रोमारियो शेफर्ड (24) को आउट करने में कामयाब हुए थे।
प्रसिद्ध ने गेंदबाजी में दिखाया दम
राजस्थान रायल्स (Rajasthan Royals) के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने के साथ हैदराबाद के 2 विकेट हासिल किया था। युवा तेज गेंदबाज ने केन विलियमसन (2) को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कर दिया था और अपने अगले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी को शून्य को आउट किया था। त्रिपाठी का कैच विकेट के पीछे संजू सैमसन ने लपक लिया था।
भूवी ने प्रदर्शन से किया प्रभावित
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) ने अपने शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। पहले ही ओवर वाली 5वीं गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर को पहली स्लीप में अब्दुल समद के हाथों कैच करवाने में कामयाब हुए थे। इसके बाद हैदराबाद के खिलाड़ी जश्न के माहौल में डूब चुके थे, लेकिन तभी अंपायर ने No-Ball देकर हैदराबाद के खेमे में सनसनी फैला दिया था।