IPL 2023: राजस्थान राॅयल्स ने हासिल की जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 32 से मिली हार
भारत
चेतना मंच
28 Apr 2023 07:56 AM
IPL 2023: आईपीएल 2023 के 37वें मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया है। इस मैच (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 32 रन से हार मिली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बना लिया था। चेन्नई 20 ओवर में 170 रन ही बनाया और मैच में हार मिली है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और कॉनवे के बीच 6 ओवर में 42 रन की साझेदारी बनाया था। कॉनवे कुछ खास नहीं कर पाए और वह 8 रन बनाकर आउट हो गए। गायकवाड़ ने 48 रन बनाया था। अजिंक्य रहाणे भी 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। इम्पैक प्लेयर के रूप में आए अंबाती रायडू बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए थे।
Atiq Ahmed Case : अब अतीक के बेटों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
इसके बाद शिवम दुबे और मोईन अली (IPL 2023) ने तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं बन पाई। मोईन अली 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, शिवम दुबे ने एक छोर संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब हुए थे।
शिवम ने 52 रन की पारी खेली और वह 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। जडेजा ने नाबाद 23 रन बना लिया था। ऐडम जैम्पा ने तीन, अश्विन ने दो और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया था।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की काफी तेज शुरुआत हुई थी। जायसवाल और बटलर ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी बना लिया था। जॉस बटलर 27 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल ने 77 रन की पारी खेली थी। संजू सैमसन 17 रन बनाकर आउट हुए। अंत में देवदत्त पडिक्कल और जुरेल ने तेजी से रन बनाए।
पडिक्कल 23 रन बनाने के बाद नाबाद रहे। जुरेल 34 रन बनाकर आखिरी ओवर में रन आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने चेन्नई की तरफ से दो विकेट लिया था। जडेजा और तीक्षणा को एक-एक विकेट हासिल किया था।