IPL Play Off: गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया, आईपीएल फाइनल में बनाई जगह
Source: Zee News
भारत
चेतना मंच
25 May 2022 06:16 AM
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल (IPL Play off) के फाइनल में जगह बना लिया है। पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की है। राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोने के बाद 188 रन बनाने में कामयाब हुए थे।
डेविड मिलर और हार्दिक पंड्या ने मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के साथ शतकीय साझेदारी बना लिया था। इसकी बदौलत गुजरात ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल करने में कामयाब हो गए थे।
गुजरात (IPL Play off) को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत पड़ गई थी। डेविड मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ने के बाद टीम को फाइनल में पहुंचा दिया था।
डेविड मिलर ने राजस्थान के खिलाफ कमाल की पारी खेल लिया था। उन्होंने सिर्फ 38 गेंद में 68 रन बना दिया था। उनका स्ट्राइक रेट 178.95 का रहा। उन्होंने मैच में 3 चौके और 5 छक्के लगा दिया था। वहीं, उनका साथ हार्दिक पंड्या ने भी काफी अच्छे तरीके से दिया था। उन्होंने सिर्फ 27 गेंद में 40 रन बना दिया था। उनके बल्ले से 5 चौके निकल गए थे। दोनों के बीच 61 गेंद में 106 रनों की साझेदारी बना दिया था।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने गुजरात के लिए 43 गेंद में 71 रन की शानदार साझेदारी बना लिया था। इसके बाद 21 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे शुभमन रन आउट हो चुके थे। अश्विन की गेंद पर शुभमन दो रन लेना चाहते थे। उन्होंने मैथ्यू वेड को दो रन के लिए कॉल भी किया गया था, लेकिन वेड थोड़ी दूर आकर रूक गए थे।
189 रन के टारगेट का पीछा कर रही उतरी गुजरात की टीम शुरुआत खराब हुई थी और पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें झटका देने में कामयाब हुए थे। शानदार फॉर्म में चल रहे ऋद्धिमान साहा अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हुए और विकेट गंवा बैठे। विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका आसान कैच लपक लिया था।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को मैच में अच्छी शुरुआत मिल गई, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए थे। उन्होंने 26 गेंद में 47 रनों की पारी खेल लिया था। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले। सैमसन का स्ट्राइक रेट 180.76 का हो गया था।