IPL 2022: हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान ने मारी बाज़ी, दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया
(IPL 2022 RR VS DC Match) Source: NDTV Sports
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 08:26 AM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 34वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स के सामने 223 रनों का टारगेट रखा गया था, इसके जवाब में टीम 207/8 का स्कोर ही बनाकर सीमित हो गई और मैच में हार का सामना करना पड़ गया। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली थी। राजस्थान राॅयल्स के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट हासिल कर लिया था।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 7 मैचों में देखा जाए तो 5वीं जीत दर्ज करने के साथ शानदार प्रदर्शन कर दिया है। टीम ने अबतक केवल 2 मैच में हार का सामना किया है। इसके साथ दिल्ली की हालत काफी कमजोर नजर आ रही है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम 7 में से 4 मैच हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने केवल 3 मैच जीत लिया है।
ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में दिखाया कमाल
ऋषभ पंत 24 गेंदों में 44 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। दिल्ली (Delhi Capitals) के कप्तान का कैच बैकवर्ड पॉइंट पर देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा। आउट होने से दो गेंद पहले ही युजवेंद्र चहल ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पंत का आसान सा कैच ड्रॉप किया था।
राजस्थान की हुई धीमी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के दौरान राजस्थान (IPL 2022) की शुरुआत काफी धीमी लग रही थी। पहले 5 ओवर में टीम का स्कोर 29/0 पर पहुंच गया था। हालांकि पावर प्ले के आखिरी की बात करें तो ओवर में जोस बटलर ने 15 रन बनाने के बाद टीम को पटरी पर लाने में कामयाबी हासिल की। शुरुआती 6 ओवरों में देखा जाए तो टीम ने बिना विकेट गंवाए 44 रन बना लिया था। इस दौरान टीम की ओर से 5 चौके और 2 छक्के देखने के मिले।
जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी
इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग करने के साथ राजस्थान राॅयल्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 222 का स्कोर बना लिया था। जोस बटलर ने सबसे अधिक 116 रन की शानदार पारी खेली थी। इस सीजन में उन्होंने तीसरा शतक बनाया है। दिल्ली की ओर से खलील अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैच शुरू होने से ठीक कुछ समय पहले दिल्ली की बात करें तो हेड कोच रिकी पोंटिंग के परिवार का एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद पोंटिंग तुरंत टीम से अलग हो चुके थे और मैच के लिए स्टेडियम भी नहीं गए थे। दिल्ली की पूरे कैंप का खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सहित एंटीजन टेस्ट भी करवाया गया था। ये टेस्ट गुरुवार और शुक्रवार को किया गया था।