
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। पहले वनडे में अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान के ऐतिहासिक प्रदर्शन से लेकर टीम की शानदार जीत तक, हर पल रोमांचक रहा। T20 सीरीज में 0-2 की हार झेलने के बाद अफगानिस्तान ने इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बेहतरीन बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को आबू धाबी में खेला गया, जिसमें मेजबान अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल कर अपने फैंस को उत्साह से भर दिया। Rashid Khan
पहले वनडे में राशिद खान ने 10 ओवर में सिर्फ 38 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए, अफगानिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। ध्यान रहे कि यह “दोहरा शतक” बल्लेबाजी का नहीं बल्कि विकेटों का है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे से पहले राशिद खान के पास 199 विकेट थे, लेकिन इस मैच के बाद उनका आंकड़ा 202 विकेट तक पहुंच गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान मेहदी हसन ने 60 और तौहीद ह्दय ने 56 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान और अजमतुल्लाह ओमरजई ने समान रूप से 3-3 विकेट लिए। अफगानिस्तान ने 222 रन का पीछा करते हुए जीत हासिल की। रहमनुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह ने क्रमशः 50-50 रन बनाए, जबकि ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने 44 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 17 गेंद पहले ही जीत लिया, और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अजमतुल्लाह ओमरजई को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। Rashid Khan