एक हार और खेल खत्म! श्रीलंका के बाद आज किस टीम का कटेगा पत्ता?
सुपर-8 में लगातार दूसरी हार ने श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पूरी तरह ताला लगा दिया हैं। अब मुकाबला सीधे-सीधे ‘करो या मरो’ का है क्योंकि श्रीलंका के बाद आज एक और टीम आधिकारिक तौर पर खिताब की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे निर्णायक पड़ाव पर पहुंच चुका है। सुपर-8 के मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल की लड़ाई हर ओवर में और तेज होती जा रही है। इंग्लैंड टॉप-4 की रेस में मजबूत दावेदार बनकर उभरा है, जबकि बीती रात ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सह-मेजबान टीम का अभियान लगभग खत्म कर दिया। सुपर-8 में लगातार दूसरी हार ने श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पूरी तरह ताला लगा दिया हैं। अब मुकाबला सीधे-सीधे ‘करो या मरो’ का है क्योंकि श्रीलंका के बाद आज एक और टीम आधिकारिक तौर पर खिताब की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
आज ग्रुप-1 के दो मुकाबले
आज सुपर-8 में ग्रुप-1 की पूरा ‘पावर-पैक’ लाइनअप मैदान में उतरेगी और एक ही दिन में अंकतालिका की तस्वीर पलट सकती है। दोपहर 3 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका टकराएंगे यह मुकाबला सीधे टॉप-2 की कुर्सी के लिए है। इसके बाद चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी, जहां हर गेंद का वजन करो या मरो जैसा रहेगा।
ग्रुप-1 की अंकतालिका
ग्रुप-1 की कहानी फिलहाल एक मैच के बाद ही साफ हो गई है यहां रन नहीं, रनरेट भी मैच जिताता है। वेस्टइंडीज के पास 2 अंक के साथ +5.350 का जबरदस्त NRR है, उसने जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर टेबल पर कब्जा जमा लिया। साउथ अफ्रीका भी 2 अंक और +3.800 के मजबूत रनरेट के साथ ठीक उसके पीछे है भारत पर 76 रन की जीत ने उसे बड़ा फायदा दे दिया। दूसरी तरफ भारत (NRR -3.800) और जिम्बाब्वे (NRR -5.350) अभी खाता खोलने से पहले ही दबाव में हैं। अब स्थिति यह है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की एक और जीत उन्हें लगभग ‘सेफ जोन’ में पहुंचा सकती है, जबकि भारत-जिम्बाब्वे के लिए हर ओवर, हर गलती और हर छोटा-सा नुकसान भी भारी पड़ सकता है।
श्रीलंका के बाद आज कौन होगा बाहर?
आज शाम का मुकाबला भारत बनाम जिम्बाब्वे टूर्नामेंट का सबसे निर्णायक मैच साबित हो सकता है। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। कारण साफ है जो टीम आज हारेगी, उसकी सुपर-8 में यह लगातार दूसरी हार होगी। इसके बाद वह अंतिम मैच जीतकर भी अधिकतम 2 अंक तक ही पहुंच सकेगी, और सुपर-8 के इस गणित में 2 अंक से सेमीफाइनल का दरवाजा नहीं खुलता।
WI vs SA: जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल लगभग पक्का
दिन के मुकाबले में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। दोनों के पास 2-2 अंक और दमदार नेट रनरेट है। ऐसे में आज जो टीम जीतेगी, वह टॉप-4 की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ा देगी। फिर उसके पास आखिरी मैच में जीत के साथ टिकट ‘कन्फर्म’ करने का सुनहरा मौका रहेगा। ICC T20 World Cup 2026