विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम बदलने की चर्चा ने अचानक जोर पकड़ लिया है। फ्रेंचाइजी के नए मालिकाना ढांचे की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट गलियारों में यह सवाल गूंजने लगा कि क्या RCB अब नई पहचान के साथ नजर आएगी।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम बदलने की चर्चा ने अचानक जोर पकड़ लिया है। फ्रेंचाइजी के नए मालिकाना ढांचे की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट गलियारों में यह सवाल गूंजने लगा कि क्या RCB अब नई पहचान के साथ नजर आएगी। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट फैंस के बीच इस सवाल ने खूब जोर पकड़ा, लेकिन इसी बीच अनन्या बिड़ला की प्रतिक्रिया ने तमाम अटकलों पर लगभग विराम लगा दिया। उनके संकेतों के बाद यह साफ माना जा रहा है कि फिलहाल RCB की पहचान और उसका चर्चित नाम जस का तस रहने वाला है।
दरअसल, आरसीबी के करीब 16,705 करोड़ रुपये में बिकने की खबरों के बाद यह चर्चा जोर पकड़ने लगी थी कि नए निवेशकों के आने से टीम की पहचान में भी बदलाव किया जा सकता है। बताया जा रहा था कि आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर और ब्लैकस्टोन से जुड़े एक कंसोर्टियम ने फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया है। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट हलकों तक यही सवाल गूंजने लगा कि क्या “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” नाम अब इतिहास बनने वाला है। इसी बीच अनन्या बिड़ला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पूरे मुद्दे पर तस्वीर साफ कर दी। उन्होंने संकेत दिया कि रिपोर्ट्स के अनुसार नए मालिकाना पक्ष की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि टीम का नाम नहीं बदला जाएगा। यानी, आईपीएल 2026 में भी फ्रेंचाइजी “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” के नाम से ही जानी जाएगी। अनन्या बिड़ला की इस प्रतिक्रिया के बाद प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि आरसीबी सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं से जुड़ा एक बड़ा ब्रांड बन चुकी है। ऐसे में नाम बदलने की आशंका ने फैंस के बीच उत्सुकता के साथ-साथ असमंजस भी पैदा कर दिया था।
आरसीबी के स्वामित्व और नेतृत्व को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच अनन्या बिड़ला का नाम भी सुर्खियों में आ गया है। खासतौर पर तब, जब उनके भाई आर्यमन विक्रम बिड़ला को चेयरमैन बनाए जाने की खबरों ने बिड़ला परिवार को क्रिकेट चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया। हालांकि, अनन्या बिड़ला का टीम के स्वामित्व या संचालन में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं बताई जाती, लेकिन उनकी सार्वजनिक पहचान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। अनन्या, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। उन्होंने अपने पारिवारिक नाम से आगे बढ़कर खुद को एक उद्यमी और निवेशक के रूप में स्थापित किया है। मुंबई में 1994 में जन्मीं अनन्या ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई की। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ की शुरुआत की थी। यह संस्था ग्रामीण महिलाओं को छोटे ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर तबकों, खासकर महिलाओं, को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस पहल ने उन्हें सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई। IPL 2026
विज्ञापन