विज्ञापन
आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है और अब फैंस की नजरें क्वालीफायर-1 पर टिकी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच मंगलवार, 26 मई को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है और अब फैंस की नजरें क्वालीफायर-1 पर टिकी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच मंगलवार, 26 मई को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थान हासिल कर सीधे क्वालीफायर-1 में जगह बनाई। IPL 2026
RCB और GT के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई, मंगलवार को खेला जाएगा। यह अहम मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित होगा। धर्मशाला का मैदान अपनी तेज पिच और शानदार आउटफील्ड के लिए जाना जाता है, ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान लगभग 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। RCB की कमान जहां Rajat Patidar संभालेंगे, वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी Shubman Gill के हाथों में होगी। IPL 2026
क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। IPL 2026
क्वालीफायर-1 में RCB और GT की भिड़ंत होगी, जबकि एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। IPL 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड - विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी, डिनार्ड कॉक्स, टिनिल सिंह, सुनील सिंह, कनिष्क चौहान, मयंक ओस्तवाल, विहान धवन, मंगेश यादव और सात्विक देसवाल। IPL 2026
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड - शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, प्रिसिध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, अनुज रावत, निशांत सिंधु, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंतेजरोलिया, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ा, अशोक शर्मा और कॉनर एस्टरहुइज़ान। IPL 2026
विज्ञापन