कौन हैं ‘जिम्बाब्वे का विराट कोहली’ ? रिकॉर्ड देखकर हैरान रह जाएंगे
इतना ही नहीं, वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर भी पहुंच चुके हैं। सुपर-8 में भारत के खिलाफ बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी क्लास का बड़ा बयान दे दिया।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे भले ही भारत के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने अपनी बेखौफ और बेहद स्थिर बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। 22 साल के इस युवा बल्लेबाज का टूर्नामेंट रिकॉर्ड इतना अनोखा रहा कि सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में उन्हें जिम्बाब्वे का विराट कोहली तक कहा जाने लगा है।
5 मैच में सिर्फ 1 बार हुए है आउट
बेनेट का वर्ल्ड कप सफर आंकड़ों के लिहाज से चौंकाने वाला रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले और सिर्फ एक बार आउट हुए। यही वजह है कि उनका औसत असाधारण स्तर पर पहुंच गया। इतना ही नहीं, वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर भी पहुंच चुके हैं। सुपर-8 में भारत के खिलाफ बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी क्लास का बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने 59 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के जमाए और उनका स्ट्राइक रेट 164.41 रहा। इसी तूफानी लेकिन नियंत्रित पारी ने उन्हें टूर्नामेंट के रन चार्ट में और ऊपर धकेल दिया।
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बैटिंग एवरेज (200+ रन, एक एडिशन में)
- 277.00 – ब्रायन बेनेट (2026)*
- 136.50 – विराट कोहली (2016)
- 106.33 – विराट कोहली (2014)
- 98.66 – विराट कोहली (2022)
- 89.66 – जोस बटलर (2021)
आखिर कौन है ब्रायन बेनेट?
ब्रायन जॉन बेनेट का जन्म 10 नवंबर 2003 को जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में हुआ। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने खुद को जिम्बाब्वे के ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाज के तौर पर स्थापित करना शुरू कर दिया। बेनेट, ब्लूबेरी फार्मर केली बेनेट के बेटे हैं और खास बात यह है कि उनका जुड़वा भाई डेविड बेनेट भी प्रोफेशनल क्रिकेटर है—यानी क्रिकेट इस परिवार के लिए सिर्फ खेल नहीं, विरासत की तरह है। दोनों भाइयों ने मारोंडेरा के प्रतिष्ठित पीटरहाउस बॉयज स्कूल में पढ़ाई की, जिसे गैरी बैलेंस और रयान बर्ल जैसे क्रिकेटरों की ‘नर्सरी’ भी माना जाता है। स्कूल क्रिकेट के दौरान पीटरहाउस टीम नियमित रूप से दक्षिण अफ्रीका के किंग्सवुड कॉलेज द्वारा आयोजित क्रिकेट फेस्टिवल में हिस्सा लेती थी, जहां बेनेट को बड़े मंच की प्रतिस्पर्धा का शुरुआती अनुभव मिला। पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके पिता ने उनके लिए किंग्सवुड कॉलेज में एक ‘ब्रिजिंग ईयर’ की व्यवस्था की, ताकि बेनेट अपनी तकनीक, फिटनेस और मैच-टेम्परामेंट को और धार दे सकें। यही तैयारी आगे चलकर उनकी पहचान बन गई। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में बेनेट जिम्बाब्वे टीम के उप-कप्तान रहे और उन्होंने 273 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान मजबूती से अपनी ओर खींचा। इसके बाद 2023-24 में उन्हें जिम्बाब्वे की सीनियर टीम में डेब्यू का मौका मिला। ICC T20 World Cup 2026