विज्ञापन
इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना जितना चुनौतीपूर्ण होता है, उससे कहीं अधिक कठिन होता है लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर बने रहना। फिटनेस, फॉर्म और निरंतर प्रदर्शन की इस कड़ी परीक्षा में बहुत कम खिलाड़ी दो दशकों तक टिक पाते हैं। इसी विशेष उपलब्धि को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल किया है।

Rohit Sharma : इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना जितना चुनौतीपूर्ण होता है, उससे कहीं अधिक कठिन होता है लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर बने रहना। फिटनेस, फॉर्म और निरंतर प्रदर्शन की इस कड़ी परीक्षा में बहुत कम खिलाड़ी दो दशकों तक टिक पाते हैं। इसी विशेष उपलब्धि को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल किया है। 23 जून को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 19 साल पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि उस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन यहीं से उनके अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत हुई, जो आज भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल करियर में शामिल हो चुका है। Rohit Sharma
रोहित शर्मा ने सितंबर 2007 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्हें 2013 में पहली बार खेलने का अवसर मिला। लंबे करियर में उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और बाद में टीम की कप्तानी भी संभाली। वर्तमान में 39 वर्षीय रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए। Rohit Sharma
रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा सफरों में शामिल है, जहां निरंतरता और क्लास दोनों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहते हुए उन्होंने न सिर्फ रन बनाए, बल्कि कई मौकों पर मैच का रुख भी बदल दिया। 20 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन इस बात का सबूत हैं कि वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इसके साथ ही उनके नाम 50 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं, जो उनकी क्लास और बड़े मौकों पर प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाते हैं। वहीं 112 अर्धशतक यह साबित करते हैं कि उन्होंने लगभग हर दौर में टीम के लिए लगातार योगदान दिया है। Rohit Sharma
रोहित शर्मा अब भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनका इंटरनेशनल करियर बेहद लंबा रहा है। वह 19 साल के करियर के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे केवल मोहिंदर अमरनाथ हैं, जिनका करियर 19 साल 31 दिन का रहा था। वहीं भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 24 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। Rohit Sharma
विज्ञापन