मुंबई में हुए CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स के मंच पर जब रोहित शर्मा बोले, तो हर किसी की निगाह उन पर टिकी रही। कप्तानी छिनने के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक बयान था — लेकिन उसमें न तो कोई नाराज़गी झलकी, न ही कोई शिकवा। रोहित ने मुस्कराते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा रोमांचक होता है। वहां का माहौल, पिचें और दर्शकों का जुनून क्रिकेट को एक अलग ऊंचाई देता है। जब भी मैं ऑस्ट्रेलिया में उतरता हूं, एक नई चुनौती और ऊर्जा अपने आप महसूस होती है उनका संदेश साफ है — कप्तानी का पद भले चला गया हो, लेकिन देश के लिए लड़ने का जज़्बा अब भी पहले जैसा अडिग है।
