विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला पहला वनडे मुकाबला बेहद खास साबित हो सकता है। धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मैच में रोहित के पास एक साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा।

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला पहला वनडे मुकाबला बेहद खास साबित हो सकता है। धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मैच में रोहित के पास एक साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा। अगर आज उनका बल्ला चलता है तो वह भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकते हैं। Rohit Sharma
रोहित शर्मा इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 15,994 रन बना चुके हैं। ऐसे में महज 6 रन बनाते ही वह ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल Virender Sehwag के नाम दर्ज है, जिन्होंने ओपनर के तौर पर 16,119 रन बनाए थे। Rohit Sharma
अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वर्तमान में यह रिकॉर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1989 में 39 वर्ष और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे खेला था। रोहित अब इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। रोहित शर्मा के नाम फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,902 रन दर्ज हैं। वह 20 हजार रन के आंकड़े से सिर्फ 98 रन दूर हैं। यह मुकाम हासिल करते ही वह भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ही इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हैं। Rohit Sharma
बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर फिलहाल बराबरी पर हैं। दोनों के नाम 45-45 शतक दर्ज हैं। यदि रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने में सफल रहते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल ओपनर बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह डेविड वॉर्नर के 46 शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। Rohit Sharma
आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझने वाले रोहित शर्मा अब पूरी तरह फिट होकर टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उन्होंने नेट्स में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मोहाली में हुए अभ्यास सत्र के दौरान रोहित ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी लय का परिचय दिया। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा की वापसी भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने वाली साबित हो सकती है। Rohit Sharma
विज्ञापन