
भारतीय क्रिकेट टीम अपने आगामी ऑस्ट्रेलिआई दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह दौरा भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप 2027 के नजरिए से बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाली है। लेकिन इस दौरे की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र होंगे टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा। Rohit Sharma
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज बेहद ही खास होने वाली है। रोहित शर्मा इस सीरीज में एक खास मुकाम हासिल करने वाले है। रोहित शर्मा इस सीरीज में अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर का 500 वां मैच खेलने जा रहे है। इसके साथ ही वो दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में शामिल हो जाएंगे , जिनके नाम यह उपलब्धि है। Rohit Sharma
अब रोहित शर्मा के लिए इस पर्थ वनडे की खासियत को समझना बेहद जरूरी है। इस मैच में वे अपने इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच खेलेंगे, और यही उन्हें क्रिकेट इतिहास में एक विशेष मुकाम दिलाएगा। अगर रोहित इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो वे न केवल भारत के पांचवें खिलाड़ी बनेंगे, जिन्होंने 500 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, बल्कि दुनिया के केवल ग्यारहवें खिलाड़ी के तौर पर भी अपनी जगह सुनिश्चित कर लेंगे। यह उपलब्धि उनके समर्पण, कौशल और लगातार प्रदर्शन की गवाही है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार पल साबित होने वाला है।
भारत में अब तक केवल चार दिग्गज क्रिकेटरों के नाम है यह गौरवपूर्ण रिकॉर्ड – सचिन तेंदुलकर (664 मैच), विराट कोहली (550), एमएस धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (504)। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रोहित शर्मा अब इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने के कगार पर हैं। वर्तमान में उनके खाते में कुल 499 इंटरनेशनल मैच दर्ज हैं, जिनमें उन्होंने 67 टेस्ट, 273 वनडे और 159 T20I मुकाबले खेलकर अपने करियर को असाधारण उपलब्धियों से सजाया है। इस दौरे में पर्थ वनडे में उतरते ही रोहित इस लिस्ट में पाँचवें भारतीय और दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।
दुनिया के क्रिकेट इतिहास में केवल कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 500 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस विशिष्ट क्लब में भारत के चार दिग्गजों के अलावा शामिल हैं श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (652 मैच), कुमार संगकारा (594 मैच), सनथ जयसूर्या (586 मैच)। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (560), पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी (524) और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (519) ने भी इस क्लब में अपनी जगह बनाई। Rohit Sharma
500वें मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 19,700 रन बनाए हैं। टेस्ट में 12 शतक के साथ 4,301 रन, वनडे में 32 शतक के साथ 11,168 रन और T20I में 5 शतक के साथ 4,231 रन शामिल हैं। इसलिए पर्थ वनडे सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि रोहित शर्मा की क्रिकेट यात्रा का माइलस्टोन बनने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये एक यादगार दिन साबित होने वाला है। Rohit Sharma