SAFF Championship : कुवैत से भिड़ेगा भारत, नौवें खिताब पर नजर
India will clash with Kuwait, eyes on ninth title
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 06:28 PM
बेंगलुरु। गत चैम्पियन भारत सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में मंगलवार को कुवैत के खिलाफ उतरेगा। उसकी नजरें अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखकर नौवां खिताब जीतने पर लगी होंगी।
SAFF Championship
सेमीफाइनल में भारत ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में हराया
भारत ने सेमीफाइनल में लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4.2 से हराया, जबकि कुवैत ने बांग्लादेश पर 1.0 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम दूसरी बार कुवैत से खेलेगी। इससे पहले ग्रुप ए में दोनों का मैच 1.1 से ड्रॉ रहा था। भारत को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा, लेकिन पिछले दो मैचों में काफी संघर्ष के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाना भारत के लिये आसान नहीं होगा।
खिलाड़ियों के फिटनेस पर विशेष ध्यान
टीम के सहायक कोच महेश गवली ने हालांकि इन आशंकाओं को निर्मूल बताते हुए कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि एक सप्ताह का ही समय हो तो आप कुछ नहीं कर सकते। एक महीना या अधिक मिलने पर ही आप फिटनेस पर और काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास 50 दिन का समय था। हमारे दमखम और अनुकूलन कोच लुका रेडमैन ने शानदार काम किया है। हमने अपने खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर बेहतर करने की कोशिश की है। फाइनल में भारत के अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन की वापसी होगी। पाकिस्तान और कुवैत के खिलाफ पीले कार्ड मिलने के बाद वह लेबनान के खिलाफ सेमीफाइनल से बाहर थे। अनवर अली ने उनकी जगह खेला था।
बेहतरीन फार्म में हैं कप्तान सुनील छेत्री
मुख्य कोच इगोर स्टिमक इस मैच से बाहर रहेंगे, जिन पर फीफा की अनुशासन समिति ने दो मैच का प्रतिबंध लगाया है। स्टिमक को कुवैत के खिलाफ दूसरा लालकार्ड मिला था। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहला लालकार्ड दिखाया गया था। भारत के लिये अच्छी बात कप्तान सुनील छेत्री का फॉर्म है, जो लगातार तीन मैचों में गोल कर चुके हैं। सेमीफाइनल में वह गोल नहीं कर सके, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में गोल दागा था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#SAFFchampionship #kuvait #india