SAFF Championship : निर्धारित दिन ही होगा भारत पाकिस्तान का मैच
India-Pakistan match will be held on the same day
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:15 AM
बेंगलुरु। भारत और पाकिस्तान के बीच सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का मुकाबला बुधवार को यहां श्री कांतीरावा स्टेडियम पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जायेगा। पाकिस्तान फुटबॉल टीम को भारतीय उच्चायोग से वीजा मिल गया।
बुधवार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा मैच
कर्नाटक प्रदेश फुटबॉल संघ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी टीम आज शाम या रात को यहां पहुंच सकती है। मैच बुधवार को शाम 7.30 बजे खेला जाना है। एआईएफएफ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हमें यकीन है कि यह मैच निर्धारित समय पर ही होगा। पाकिस्तानी टीम मॉरीशस में एक टूर्नामेंट खेलने गई थी। उसकी रवानगी में विलंब हो गया, क्योंकि पिछले सप्ताह भारतीय दूतावास बंद था और वीजा को मंजूरी नहीं मिल सकी।
दस्तावेज जमा करने में विलंब
पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ ने अपने देश के राष्ट्रीय खेल बोर्ड को समय पर एनओसी नहीं देने के लिये दोषी ठहराया था। वहीं, खेल बोर्ड ने कहा कि महासंघ ने दस्तावेज जमा करने में विलंब किया जिसकी वजह से देर हुई।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।