Shikhar Dhawan: एशियन गेम्स को लेकर छलका दर्द ,लगातार नजरंदाज किए जाने से दुखी !
Shikhar Dhawan
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:20 PM
Shikhar Dhawan: शिखर धवन पिछले साल तक टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड के नियमित सदस्य हुआ करते थे, यहां तक की रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान भी उन्हीं के हाथों में रहती थी, लेकिन फिर एकाएक चयनकर्ताओं का विश्वास उनके ऊपर से उठ गया।
उनके लिए विश्व कप में जगह मिलने की संभावनाएं पहले ही बहुत कम नजर आ रही हैं, लेकिन अब उन्हें दूसरे स्तर की टीम के लिए भी नजरंदाज किया जा रहा है। अपने इस दर्द को उन्होंने पीटीआई के साथ हुई बातचीत में बयां किया है। साथ ही विश्व कप में टीम की संभावनाओं के बारे में भी बताया।
विश्व कप के लिए टीम इंडिया की संभावनाओं के बारे में शिखर की राय
Shikhar Dhawan ने पीटीआई से भारत की विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए संभावनाओं के बारे में कहा, ” हमारे पास इस बार बहुत अच्छी टीम है, इसमें कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच हमारे घर पर होंगे, जिसका हमें फायदा मिलेगा। हम यहां के ग्राउंड और पिच को अच्छे से जानते हैं, इसलिए यह हम सब के लिए आसान होगा।”
Shikhar Dhawan ने आगे नंबर 4 की पोजीशन के बारे में ये कहा,” मैं चाहता हूं कि सूर्यकुमार यादव 4 नंबर पर खेले। वह काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है। इसके अलावा मैं शुभमन गिल को देखना चाहूंगा, कि वो कैसा करते हैं। एक और बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी मैं देखना चाहूंगा, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में काफी अच्छा परफॉर्म किया था।”
एशियन गेम्स में न चुने जाने से गब्बर थे स्तब्ध
धवन इसके बाद एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए टीम में नहीं चुने जाने को लेकर बोले, "जब मैंने एशियन गेम्स की टीम में अपना नाम नहीं देखा, तो मैं थोड़ा स्तब्ध था। लेकिन फिर मैंने ख़ुद को समझाया कि यह एक अलग सोच के तहत चुनी गई टीम है। मैं ऋतुराज गायकवाड़ के लिए बहुत ख़ुश हूं। टीम में सारे खिलाड़ी युवा हैं और मुझे विश्वास है वह अच्छा करेंगे।"
धवन ने टीम में अपनी वापसी को लेकर ये कहा
Shikhar Dhawan ने भारत के लिए आखिरी बार दिसंबर 2022 में खेले थे, वो उसके बाद से नहीं खेले हैं। लेकिन वह वापसी की उम्मीद रखते हुए अपने आप को फ़िट रखने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। 167 वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले गब्बर ने पीटीआई से बात करते हुए टीम में अपनी वापसी पर कहा, "मैं वापसी के लिए तैयार रहूं, इसलिए मैं ख़ुद को फ़िट रखता हूं। चाहे वापसी की संभावना 1% हो या 20%।"
Noida News Desk
बाएं हाथ के बल्लेबाज इसके बाद कहा, "मैं अभी भी अभ्यास का और मैचों का लुत्फ़ उठाता हूं। जो मेरे नियंत्रण में है, मैं उसे ईमानदारी से करता हूं। जो फ़ैसले लिए जाते हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं। मैंने टीम इंडिया (Team India) में अपने भविष्य के बारे में किसी चयनकर्ता से बात नहीं की है। मैं नैशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु जाता रहता हूं और वहां बड़ा मज़ा आता है। सुविधाएं बढ़िया हैं और इस संस्थान ने मेरे करियर को बनाने में बड़ा रोल निभाया है जिसके लिए मैं इसका शुक्रगुजार हूं।"
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश – दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on: