विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने की बात आते ही सबसे पहले जिस खिलाड़ी का नाम जहन में आता है, वह विराट कोहली हैं। सालों से कोहली ने रन चेज में अपनी बल्लेबाजी से एक अलग पहचान बनाई है। चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या टी20 लीग, मुश्किल हालात में टीम को जीत तक पहुंचाना उनकी खासियत रही है।

IPL 2026 : क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने की बात आते ही सबसे पहले जिस खिलाड़ी का नाम जहन में आता है, वह विराट कोहली हैं। सालों से कोहली ने रन चेज में अपनी बल्लेबाजी से एक अलग पहचान बनाई है। चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या टी20 लीग, मुश्किल हालात में टीम को जीत तक पहुंचाना उनकी खासियत रही है। लेकिन IPL में पिछले दो सीजन के आंकड़े एक नई कहानी कह रहे हैं। इस दौरान सफल रन चेज में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन इतना दमदार रहा है कि उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। IPL 2026
IPL 2024 से लेकर 16 अप्रैल तक के मुकाबलों पर नजर डालें तो सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बन गए हैं। उन्होंने 14 पारियों में 621 रन जोड़े हैं और इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 11 पारियों में 618 रन दर्ज हैं। यानी कोहली से आगे निकलकर अय्यर ने यह साफ कर दिया है कि दबाव में बल्लेबाजी करना अब उनकी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। इस सूची में तीसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने 11 पारियों में 549 रन बनाए हैं। वहीं प्रभसिमरन सिंह भी इस रेस में पीछे नहीं हैं और उनके खाते में 14 पारियों में 500 रन दर्ज हैं। IPL 2026
सिर्फ रन ही नहीं, श्रेयस अय्यर के आंकड़ों की गहराई में जाएं तो उनका प्रभाव और भी बड़ा नजर आता है। IPL 2024 से अब तक सफल रन चेज में उन्होंने 124.20 की शानदार औसत से 621 रन बनाए हैं। इससे भी ज्यादा प्रभावित करने वाली बात उनका 173.5 का स्ट्राइक रेट है, जो बताता है कि अय्यर सिर्फ टिककर नहीं खेले, बल्कि तेजी से रन बनाकर मैच का रुख भी बदलते रहे। इन 14 पारियों में उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही उनके बल्ले से 45 चौके और 39 छक्के निकले हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि अय्यर इस समय सिर्फ भरोसेमंद बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि मैच फिनिश करने वाले खिलाड़ी के रूप में भी उभर चुके हैं। इस सीजन श्रेयस अय्यर शानदार लय में नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने एक और बेहतरीन पारी खेलते हुए 35 गेंदों पर 66 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह है कि यह उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी थी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए थे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 गेंदों में नाबाद 69 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। यानी लगातार तीन मैचों में अय्यर ने रन चेज करते हुए फिफ्टी लगाकर अपनी क्लास और कॉन्फिडेंस दोनों दिखाए हैं। IPL 2026
अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने 5 मैचों में 4 पारियां खेलते हुए 203 रन बनाए हैं। उनका औसत 67.66 का रहा है, जो बताता है कि वह इस समय कितनी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को जब भी जरूरत पड़ रही है, अय्यर जिम्मेदारी उठाकर सामने आ रहे हैं। IPL 2026
विज्ञापन