
50 लाख खिलाड़ियों को देता है प्रशिक्षण
डॉ. पीएन अरोड़ा, डॉ. उपासना अरोड़ा के संग स्वर्ण पदक विजेताओं के साथ बर्लिन में क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि विशेष ओलंपिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से स्पेशल बच्चों और वयस्कों के लिए विश्व का सबसे बड़ा खेल संगठन हैै यह 172 देशों में 5 मिलियन प्रतिभागियों और एकीकृत खेल भागीदारों को वर्षभर प्रशिक्षण और गतिविधियां प्रदान करता है।
जेएलएन स्टेडियम में हुआ खिलाड़ियों का स्वागत
इन खिलाड़ियों के सम्मान में जेएलएन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व क्रिकेटर सांसद गौतम गंभीर, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सांसद मनोज तिवारी, डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ डॉ. उपासना अरोड़ा ने भी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बंधाई दी।