Special Olympics : स्पेशल ओलंपिक में भारत को 76 स्वर्ण समेत कुल 202 पदक
In the Special Olympics, India won a total of 202 medals including 76 gold.
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:11 PM
बर्लिन। भारत ने यहां स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में अपने अभियान का अंत 76 स्वर्ण सहित 202 पदक के साथ किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय एथलीटों ने ट्रैक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक से कुल छह पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन उनकी खुद की मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण की बदौलत संभव हुआ है।
आंचल गोयल और रविमति अरुमुगम की सुनहरी जीत
आंचल गोयल ने महिलाओं की लेवल बी 400 मीटर दौड़ और रविमति अरुमुगम ने महिलाओं की लेवल सी 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। भारत ने इन खेलों में 76 स्वर्ण, 75 रजत और 51 कांस्य पदक जीते।
भारतीय खिलाड़ियों ने लिया कुल 16 खेल प्रतिस्पद्धओं में हिस्सा
भारतीय दल में 198 खिलाड़ी और यूनीफाइड साझेदार शामिल थे। भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों ने कुल 16 खेल प्रतिस्पद्धओं में हिस्सा लिया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।