
दुनिया के बेस्ट टी-20 स्पिनर कहे जाने वाले राशिद खान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। दुनिया के धाकड़ लेग स्पिनर राशिद खान ने इतिहास रचते हुए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। यूएई के खिलाफ ट्राई-सीरीज मुकाबले में उन्होंने 3 अहम विकेट झटके और अफगानिस्तान को शानदार जीत दिलाने के साथ-साथ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा दिया। Rashid Khan
राशिद खान ने इस उपलब्धि के साथ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया। राशिद ने अब तक 98 मैचों में 165 विकेट झटके हैं, जबकि साउदी ने 126 मुकाबलों में 164 विकेट लिए थे। इस सूची में न्यूजीलैंड के ही स्पिनर ईश सोढ़ी 126 मैचों में 150 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (129 मैच, 149 विकेट) चौथे और उनके हमवतन मुस्तफिजुर रहमान (113 मैच, 142 विकेट) पांचवें नंबर पर हैं।
राशिद खान – 165 विकेट (98 मैच)
टिम साउदी – 164 विकेट (126 मैच)
ईश सोढ़ी – 150 विकेट (126 मैच)
शाकिब अल हसन – 149 विकेट (129 मैच)
मुस्तफिजुर रहमान – 142 विकेट (113 मैच)
इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (63 रन, 40 गेंद) और सेदिकुल्लाह अटल (53 रन, 40 गेंद) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 150 रन ही बना सकी। टीम के लिए मुहम्मद वसीम (67 रन, 37 गेंद) और राहुल चोपड़ा (52 रन, 35 गेंद) ने संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे। Rashid Khan