Sports News : दुनिया पर राज करना है तो लाइन लेंथ पर काम करो, शमी की उमरान को सलाह
If you want to rule the world then work on line length, Shami's advice to Umran
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:29 PM
रायपुर। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि उमरान मलिक का अपनी रफ्तार के कारण भविष्य उज्ज्वल है। यदि यह युवा तेज गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ पर काम करता है तो दुनिया पर राज कर सकता है।
Sports News : Mohammed Shami
जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान ने अपनी रफ्तार से प्रभावित किया है। वह लगातार 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन लाइन और लेंथ से जूझते हैं। शमी ने उमरान से कहा कि मैं आपको केवल एक सलाह देना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि आपकी जो रफ्तार है, उसको खेलना आसान है। हमें केवल थोड़ा लाइन और लेंथ पर काम करने की जरूरत है। अगर हम इस पर नियंत्रण रख सकते हैं तो फिर दुनिया पर राज कर सकते हैं। इन दोनों तेज गेंदबाजों के बीच बातचीत का वीडियो बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किया गया है।
शमी ने कहा कि आपके पास काफी ताकत है और आपका भविष्य उज्ज्वल है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखोगे। उमरान ने शमी से पूछा कि वह प्रत्येक मैच में इतने शांत चित्त और खुश कैसे बने रहते हैं, उन्होंने कहा कि जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आपको खुद पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। आपको अपने कौशल पर भरोसा रखना चाहिए।
शमी ने कहा कि जब आप शांत चित्त बने रहते हैं और अपने कौशल पर भरोसा रखते हैं तो आपके पास अपनी रणनीति के अनुसार चलने का अच्छा मौका होता है। अपनी मुस्कान बनाए रखो, क्योंकि यह सीमित ओवरों का क्रिकेट है, जिसमें किसी की भी धुनाई हो सकती है। लेकिन, खुद पर भरोसा रखो तथा पिच पर ध्यान दो और उसी के अनुसार गेंदबाजी करो।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida#ChetnaManch #चेतनामंच