Sports News : त्रिकोणीय श्रृंखला : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
Tri-series: India have upper hand against West Indies
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 03:07 PM
ईस्ट लंदन। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी की पूरी संभावना को देखते हुए भारत सोमवार को यहां महिला टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।
कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित चोटी की खिलाड़ियों के अस्वस्थ होने के कारण बाहर हो जाने के बावजूद भारत ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि हरमनप्रीत कौर और अन्य खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी करेंगे या नहीं। वेस्टइंडीज को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
पहले मैच में हरमनप्रीत के अलावा शिखा पांडे, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर भी अंतिम एकादश में शामिल नहीं थी। कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना से अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल करने वाली अमनजोत कौर ने अपने पहले मैच में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida#ChetnaManch #चेतनामंच