Sports News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन
Sports News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:00 AM
Sports News : देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को यहां महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह आयोजन युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगा।
Sports News
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना उसके युवाओं को सशक्त किए बिना संभव नहीं है।
धामी ने कहा कि युवा खेल प्रतिभाओं के कौशल को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर जोर देने वाली राज्य सरकार की नई खेल नीति इस दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को पुन: लागू करने का भी फैसला किया है।
धामी ने न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य-स्तरीय खेल आयोजनों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने एक निशानेबाजी रेंज का भी उद्घाटन किया।