पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर , ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2025
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:03 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:03 AM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस खबर ने पंजाब किंग्स के फैंस और टीम मैनेजमेंट को झकझोर कर रख दिया है, खासकर ऐसे समय में जब टीम प्लेऑफ की दौड़ में बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है।
उंगली में फ्रैक्चर, पूरे सीजन से हुए बाहर
पंजाब किंग्स ने आज 1 मई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी साझा की कि ग्लेन मैक्सवेल उंगली में फ्रैक्चर के कारण अब आईपीएल 2025 के शेष मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। बता दें कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दौरान ग्लेन मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इस साल नहीं कर सके प्रभावित
आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इस सीजन ना तो वो बल्लेबाजी से और ना ही गेंदबाजी से प्रभावित कर सकें। मैक्सवेल ने इस सीजन में 6 पारियों में केवल 48 रन बनाए , वहीं गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर सके, 6 पारियों में सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए।
इस सीजन कैसा रहा है टीम का प्रदर्शन ?
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक खेले 10 में से 6 मैच जीते हैं और 13 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। अब टीम का अगला मुकाबला 4 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होना है। IPL 2025 :