
पद्मश्री, पद्मभूषण और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित साइना नेहवाल सिर्फ कोर्ट पर ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) करीब 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 42 से 45 करोड़ रुपये आंकी गई है। माना जाता है कि उनकी मासिक आय 35 से 40 लाख रुपये के बीच है। इसमें टूर्नामेंट्स से मिलने वाली पुरस्कार राशि के अलावा विज्ञापनों, प्रमोशन्स और कॉर्पोरेट टाई-अप से होने वाली कमाई भी शामिल है। Saina Nehwal Net Worth
साइना की लोकप्रियता को देखते हुए कई नामचीन ब्रांड्स ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। उनके एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में पारस लाइफस्टाइल, ओपासा ज्वेलरी, स्किनस्पायर्ड, हील योर सोल, योनैक्स, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, एडेलवाइस, केलॉग्स, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, सैवलॉन और रसना जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, साइना एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 75 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।
साइना की जीवनशैली उनकी संपत्ति की ही तरह शानदार है। उनके पास हैदराबाद में स्थित एक आलीशान बंगला है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसके साथ ही उनका कार कलेक्शन भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइना के पास मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी और लग्जरी कारें मौजूद हैं, जो उनकी रॉयल लाइफस्टाइल की गवाही देती हैं। Saina Nehwal Net Worth