
नई दिल्ली:वेस्टइंडीज (Ind vs WI) के खिलाफ बुधवार को शुरू होने जा रही टी 20 सीरीज में टीम इंडिया को झटका लगा है। टीम के जबरदस्त ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से 3 मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह-20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव को मौका मिल गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है।