विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक बड़ी हलचल भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। फिलहाल टीम की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है, लेकिन अब लगने लगा है कि यह जिम्मेदारी जल्द ही उनसे वापस ली जा सकती है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक बड़ी हलचल भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। फिलहाल टीम की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है, लेकिन अब लगने लगा है कि यह जिम्मेदारी जल्द ही उनसे वापस ली जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है नियमित कप्तान पैट कमिंस की संभावित वापसी। अगर कमिंस तय समय पर टीम से जुड़ जाते हैं, तो हैदराबाद की कमान फिर उनके हाथों में सौंप दी जाएगी। ऐसे में ईशान किशन का रोल बदलना लगभग तय माना जा रहा है और वह फिर से पूरी तरह खिलाड़ी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। आने वाले मैचों से पहले यह खबर SRH के लिए काफी मायने रखती है। IPL 2026
पैट कमिंस को इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की कमान सौंपी गई थी, लेकिन पीठ की परेशानी के कारण वह अब तक मैदान पर नहीं उतर सके। अब राहत की खबर यह है कि उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति बेहतर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कमिंस ने जरूरी फिटनेस प्रक्रिया पूरी की है और उनके भारत लौटकर टीम से जुड़ने की तैयारी है। यह SRH के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि टीम को अपने अनुभवी कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज दोनों की जरूरत है। IPL 2026
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पैट कमिंस 17 अप्रैल को भारत पहुंचकर टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि टीम से जुड़ना और तुरंत प्लेइंग इलेवन में उतरना, दोनों अलग बातें हैं। फिलहाल संकेत यही हैं कि वापसी के बाद भी उन्हें मैच फिटनेस के हिसाब से थोड़ा वक्त दिया जा सकता है। यानी शुरुआती एक-दो मुकाबलों में ईशान किशन ही कप्तानी संभालते रह सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। इसके बाद 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से उसकी टक्कर होगी। मौजूदा रिपोर्ट्स के आधार पर माना जा रहा है कि इन दोनों मुकाबलों में कमिंस की वापसी मुश्किल हो सकती है। 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच को उनकी संभावित वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। IPL 2026
ईशान किशन की अगुआई में SRH ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत और 3 में हार मिली है। टीम के खाते में फिलहाल 4 अंक हैं। अच्छी नेट रनरेट की बदौलत हैदराबाद चौथे स्थान तक पहुंची हुई है, जो यह दिखाता है कि टीम की स्थिति अभी भी मुकाबले में बनी हुई है। हालांकि आगे की राह आसान नहीं है और आने वाले मुकाबले उसके अभियान की दिशा तय करेंगे। IPL 2026
विज्ञापन