T20 World Cup 2022:भारत और पाकिस्तान मैच से होगा टूर्नामेन्ट का आगाज़, वर्ल्ड शेड्यूल हुआ जारी
(T20 World Cup 2021) Source: KreedOn
भारत
RP Raghuvanshi
21 Jan 2022 05:16 PM
भारत
RP Raghuvanshi
21 Jan 2022 05:16 PM
नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत इस टूर्नामेन्ट की शुरुआत पाकिस्तान के साथ खिलाफ मैच के साथ होगी। पिछले साल UAE और ओमान में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें पहली बार पाकिस्तान (Pakistan) ने किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को हराया था। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है।
आईसीसी (ICC) ने शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस कार्यक्रम के मुताबिक भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा।
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज 16 अक्टूबर से होने वाला है, वहीं फाइनल (Final) 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाना है। टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले होंगे जो 7 अलग-अलग शहरों एडिलेड, ब्रिसबेन, जीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में खेले जाएगा।
वहीं वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल सिडनी में 9 नवंबर और दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाना है। यह पहला मौका होने वाला है, जब एडिलेड ओवल में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला हो जाएगा। फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा।
पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की मेजबानी UAE ओर ओमान में हो गया था। इस वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया था।
भारत को सुपर 12 (Super 12) में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप-2 में रखा जा चुका है। भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलने वाले है। पहला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्बटूर को ग्रुप-ए के रनर अप के अलावा, तीसरा 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और टीम अपना चौथा मैच 2 नवंबर को बांग्लादेश और 5वां 6 नवंबर को ग्रुप बी के विनर के साथ खेला जाना है।
पिछले साल UAE में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार मिली थी। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान से हार मिली हो।
भारत और पाक समेत 12 टीम सुपर-12 में होंगी
भारत और पाकिस्तान के अलावा 12 टीमें डायरेक्ट सुपर-12 में खेलने जा रही है, जबकि 4 टीमों का फैसला फरवरी और जुलाई में होने वाले क्वालिफायर (Qualifier) से होने जा रहा है। सुपर-12 में भारत और पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को जगह दी गई है। वहीं नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज मुख्य ड्रॉ से पहले क्वालिफायर खेला जाएगा। अन्य 4 टीमें भी क्वालिफायर में खेलने जा रही हैं।