अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है सुपर-8 से सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता क्या होगा और कौन-सी चार टीमें आखिरी चार में जगह बनाएंगी? टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में दो ग्रुप बनाए गए हैं।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे हाई-वोल्टेज फेज में एंट्री कर चुका है। लीग स्टेज के बाद टॉप-8 टीमों पर मुहर लग गई है और इसी के साथ सुपर-8 की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो गई है। अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है सुपर-8 से सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता क्या होगा और कौन-सी चार टीमें आखिरी चार में जगह बनाएंगी? टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में दो ग्रुप बनाए गए हैं।
सुपर-8 में असली परीक्षा शुरू होती है। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी—यानी गलती की गुंजाइश बेहद कम। ग्रुप-1 में भारत को जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से टक्कर लेनी होगी, जबकि ग्रुप-2 में पाकिस्तान न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ उतरेगा। इन छह-छह मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में जो दो टीमें सबसे ऊपर रहेंगी, वही सीधे सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेंगी।
शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया सुपर-8 में अपने मुकाबले इस तरह खेलेगी
भारत-जिम्बाब्वे मुकाबला खास इसलिए भी रहेगा क्योंकि भारतीय जमीन पर दोनों टीमें लंबे अंतराल के बाद आमने-सामने दिखेंगी। आखिरी बार ऐसा मुकाबला मार्च 2002 में खेला गया था।
पाकिस्तान के मुकाबलों का क्रम इस प्रकार है