भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ के एक से अधिक सदस्य जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

India vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ के एक से अधिक सदस्य जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक सदस्य इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक फ्रेंचाइजी के साथ नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। India vs England
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में शामिल कुछ सदस्यों के भविष्य को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि एक सदस्य की आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और अगले सीजन से पहले वह टीम इंडिया का साथ छोड़ सकते हैं। इसके अलावा एक अन्य सदस्य के भी पद छोड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। India vs England
रिपोर्ट के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों का BCCI के साथ 2+1 वर्ष का अनुबंध था। शुरुआती दो साल पूरे होने के बाद प्रदर्शन और आपसी सहमति के आधार पर एक साल का विस्तार देने का प्रावधान रखा गया था। ऐसे में अब कुछ सदस्यों के भविष्य को लेकर फैसला जल्द लिया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संभावित बदलाव का कारण केवल इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे का प्रदर्शन नहीं है। इसके पीछे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली 0-2 की हार और उसके बाद चयनकर्ताओं तथा सपोर्ट स्टाफ के बीच कथित मतभेदों को भी अहम वजह माना जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। India vs England
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में आखिरी बड़ा बदलाव 2024 टी20 विश्व कप के बाद हुआ था, जब राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर को मुख्य कोच बनाया गया। गंभीर के नेतृत्व में सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर, मॉर्ने मॉर्केल, रेयान टेन डोएशेट और फील्डिंग कोच टी. दिलीप अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। हाल ही में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में साईराज बहुतुले को भी टीम से जोड़ा गया है। फिलहाल कोचिंग स्टाफ में संभावित बदलाव को लेकर केवल मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। BCCI की ओर से किसी सदस्य के इस्तीफे या नई नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अब सभी की नजर बोर्ड के अगले फैसले पर टिकी हुई है, जिससे टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ की तस्वीर साफ हो सकेगी। India vs England
विज्ञापन