
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (2 नवंबर) तस्मानिया के होबार्ट में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेलबर्न में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। पर सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है आखिर अर्शदीप सिंह को फिर क्यों बाहर रखा गया? मेलबर्न टी20 में जोश हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से बेहाल कर दिया था। तीन विकेट झटकने के बाद उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था। IND vs AUS
लेकिन एशेज की तैयारी को देखते हुए अब उन्हें तीसरे मुकाबले से आराम दिया गया है। टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि हेजलवुड की उछाल भरी गेंदों ने सूर्या, गिल और तिलक वर्मा तीनों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। उनकी जगह अब सीन एबॉट के शामिल होने की संभावना है। IND vs AUS
लेफ्ट आर्म सीमर अर्शदीप सिंह को लगातार तीसरे मैच में भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे जाने की चर्चा जोरों पर है। 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट झटकने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज होने के बावजूद उन्हें मौका न मिलना समझ से परे है। रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था “अगर बुमराह खेल रहे हैं तो दूसरा नाम अर्शदीप का होना चाहिए, और अगर बुमराह नहीं खेल रहे, तो पहला नाम अर्शदीप का होना चाहिए।
मेलबर्न में सिर्फ 125 रन पर सिमटने के बाद टीम की बैटिंग डेप्थ रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतरी थी, जबकि तेज गेंदबाजी में विकल्प सीमित रहे। पिछले 20 मैचों में भारत का नंबर-8 बल्लेबाज औसतन सिर्फ पांच गेंदें खेल पाया है यानी अतिरिक्त बल्लेबाज जोड़ने का फायदा टीम को नहीं मिला। अब देखना होगा कि क्या होबार्ट में टीम मैनेजमेंट एक स्पिनर को बाहर कर अर्शदीप को मौका देता है या नहीं।
मेलबर्न में हर्षित राणा ने 35 रन बनाए, लेकिन स्ट्राइक रोटेट करने में दिक्कत रही। कोच गौतम गंभीर की योजना में वो ‘नॉन-नेगोशिएबल’ माने जा रहे हैं, पर उनकी गेंदबाजी अब तक असरदार नहीं दिखी है। संभावना है कि उन्हें एक और मौका मिले ताकि वे ऑलराउंडर की भूमिका को मजबूती से निभा सकें।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
(अर्शदीप को मौका मिला तो किसी स्पिनर की छुट्टी तय)
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल ओवेन।
टॉस दोपहर 1:15 बजे होगा और मुकाबला 1:45 बजे से शुरू होगा। लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioCinema/Disney+ Hotstar ऐप पर होगी। फ्री देखने वालों के लिए DD Sports (DD Free Dish) पर भी प्रसारण रहेगा। IND vs AUS
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा (मैच रद्द)
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता)
तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन IND vs AUS