Ind Vs SL T20:लंका के खिलाफ जीत का मजा चखने टीम इंडिया पहुंची लखनऊ, 'नवाबों के शहर' में सीरीज का होगा आगाज
(Ind Vs SL T20) Source: Zee Business
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:32 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:32 PM
नई दिल्ली: अहमदाबाद और कोलकत्ता में टी20 (Ind Vs SL T20) और वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद इंडियन टीम अब श्रीलंका के साथ खेलने जा रही है। इंडिया की टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी 20 सीरीज खेलने के लिए लखनऊ पहुंच चुकी है। यहां 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 24 फरवरी से शुरु होने जा रही टी 20 सीरीज को जीतने का भारतीय टीम पूरा प्रयास करेगी। सीरीज के अगले 2 मुकाबले धर्मशाला में खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने ट्वीटर पर एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दिया है कि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आगाज करने के लिए लखनऊ पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज (Ind Vs SL T20) को भारत ने 3-0 से जीतकर टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1495811486438289411?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1495811486438289411%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Find-vs-sl-t20-lucknow-team-india-arrive-in-lucknow-for-t20-series-rohit-sharma-jasprit-bumrah-ravindra-jadeja-tspo-1415962-2022-02-22
भारतीय टीम (Indian Team) अक्टूबर में होने जा रहे टी20 विश्वकप को ध्यान में रखकर सभी युवा खिलाड़ियों को मौका देने का इरादा कर रही है। टीम इंडिया की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ रवि बिश्नोई और आवेश खान ने डेब्यू किया था। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को भी आखिरी टी-20 में मैदान पर उतारा गया था।
श्रीलंका (Srilanka) हाल में बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद भारत पहुंच गई है। श्रीलंका को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में केवल एक मैच में जीत मिली है। आखिरी टी-20 मुकाबले की बात करें तो कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका की शानदार बल्लेबाजी की वजह से आस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप करने से बच गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 मुकाबलों की सीरीज मे 4-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया है।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ियों को बहुत सारा मौका दिया है। टी-20 टीम में भारत के लिए ऑलराउंडरों की कोई कमी नहीं है। इस टीम में रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन वापसी कर चुके हैं और इसके अलावा दीपक हुड्डा को भी मौका मिला है। स्पिन का जिम्मा कुलदीप यादव के साथ युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई को दिया गया है। वेंकटेश अय्यर भी टी-2 फॉर्मेट में अपनी काबिलियत से सबका दिल जीत चुके हैं।