Team India Squad: विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, कई अनुभवी खिलाड़ियों को किया गया नजरंदाज
IND vs AFG T20
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:28 AM
Team India Squad: लंबे इंतजार के बाद बीसीसीआई ने विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ज़्यादातर नाम अपेक्षाओं के अनुरूप ही हैं। लेकिन कुछ अनुभवी नामों का न होना जरूर चौंकाने वाला है।
एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में खेल रही 17 सदस्यीय टीम के 15 सदस्यों को टीम में बरकरार रखा गया है, लेकिन 15 खिलाड़ियों की लिमिट होने के कारण 2 खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है।
Team India Squad: इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह
https://twitter.com/ICC/status/1698971038669758519?s=20
टीम इंडिया (Team India Squad) के विश्व कप स्क्वाड में एशिया कप स्क्वाड में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा को जगह नहीं दी गई है। एशिया कप में शामिल बाकी सभी खिलाड़ी ही विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा होंगे। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी।
प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा को 15 खिलाड़ियों की तय सीमा के कारण टीम में जगह नहीं मिल सकी है। इस दोनों के अलावा रिजर्व विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी टीम से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा एशिया कप में खेल रहे बाकी सदस्य टीम में बरकरार रखे गए हैं। Team India Squad
इन दिग्गज खिलाड़ियों को किया गया नजरंदाज
दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan), ऑल राउंडर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), स्पिनर युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal), ऑल राउंडर आर अश्विन (R Ashwin), विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को एक बार फिर नजर अंदाज कर दिया गया है।
पिछले कुछ समय से जिस तरह से इन दिग्गज खिलाड़ियों को नजरंदाज किया जा रहा था, उससे लग ही रहा था कि इनके विश्व कप के लिए टीम में वापसी के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं। टीम में न चुने जाने से दिग्गज खिलाड़ियों भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन और शिखर धवन का आखिरी विश्व कप खेलने का सपना टूट गया है।
इन युवाओं को भी नहीं मिल सकी टीम में जगह
इनके अलावा युवा रुतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रिंकू सिंह, शिवम दुबे जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। जबकि मुकेश कुमार और यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।