अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुपर-8 में भारत किन टीमों से खेलेगा और पहला मुकाबला किसके खिलाफ होगा? बता दें कि टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक सुपर-8 चरण में कुल आठ टीमें पहुंचेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में शानदार एंट्री कर ली है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर भारत ने न सिर्फ ग्रुप चरण में दबदबा दिखाया, बल्कि अगले दौर की तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर दी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुपर-8 में भारत किन टीमों से खेलेगा और पहला मुकाबला किसके खिलाफ होगा? बता दें कि टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक सुपर-8 चरण में कुल आठ टीमें पहुंचेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। खास बात यह है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने सुपर-8 के लिए दो संभावित (प्री-सीडेड) ग्रुप तय कर दिए थे। यानी क्वालीफाई करने के बाद टीम टेबल में पहले नंबर पर रहे या दूसरे पर, उसे उसी निर्धारित ग्रुप में रखा जाएगा।
तीन मैचों में तीन जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में अपनी मौजूदगी लगभग तय कर ली है, हालांकि ग्रुप स्टेज की औपचारिकता का एक मुकाबला अभी बाकी है। मौजूदा हालात बताते हैं कि भारत के साथ वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप का मजबूत चेहरा बनने जा रहे हैं, लेकिन असली रोमांच चौथी जगह को लेकर है। वेस्टइंडीज और प्रोटियाज ने लगातार तीन-तीन जीत दर्ज कर टिकट पहले ही कटवा लिया है, जबकि ग्रुप ‘बी’ में क्वालीफिकेशन की जंग अभी भी सांसें रोक देने वाली है ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे बराबरी की टक्कर में हैं और आयरलैंड भी पीछे से दबाव बनाए हुए है।