
Operation Sindoor : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। बीते तीन दिनों से नियंत्रण रेखा (LoC) पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी और जवाबी कार्रवाई की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में अब भारतीय टेरिटोरियल आर्मी को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस सेना का हिस्सा रह चुके और देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी तैयार रहने के निर्देश दिए जा सकते हैं।