
IPL 2025 : आईपीएल 2025 अपने रोमांचक पड़ाव पर है और अब सभी की नजरें क्वालीफायर मुकाबलों पर टिकी हैं। इस सीजन का पहला क्वालीफायर मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुकाबला बेहद खास है, क्योंकि जो टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है, जो इस मैच की दिशा बदल सकती है।
पंजाब किंग्स ने इस सीजन जबरदस्त खेल दिखाते हुए आखिरकार 11 साल बाद प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने पूरे लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया और पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। अब क्वालीफायर में उनका सामना आरसीबी जैसी मजबूत टीम से है, जिसके खिलाफ हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा।
पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है तेज गेंदबाज मार्को यान्सन का बाहर होना। यान्सन अपने देश लौट गए हैं और अब प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे। उनका जाना पंजाब के लिए एक झटका है, क्योंकि उन्होंने कई मौकों पर मैच का पासा पलटा है। ऐसे में उनकी जगह अजमतुल्लाह ओमरजई को मौका मिल सकता है। वहीं, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी की उम्मीद की जा रही है। वह पिछले दो मैचों से फिटनेस कारणों से बाहर थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट माने जा रहे हैं और पहले क्वालीफायर में खेल सकते हैं।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी में इस सीजन दो नाम खास तौर पर उभरकर सामने आए हैं — प्रियांश आर्य और जोश इंगलिस। प्रियांश ने ओपनिंग में तेज शुरुआत देकर टीम को कई बार मजबूत आधार दिया है। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोश इंगलिस ने नंबर तीन पर खेलते हुए बड़ी जिम्मेदारी निभाई है और लगातार रन बनाए हैं। फैंस को उम्मीद है कि क्वालीफायर जैसे बड़े मुकाबले में ये दोनों फिर से कमाल दिखाएंगे।
प्रियांश आर्य
जोश इंगलिस (विकेटकीपर)
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
नेहाल वढेरा
शशांक सिंह
मार्कस स्टोइनिस
अजमतुल्लाह ओमरजई
युजवेंद्र चहल
काइल जैमीसन
विजयकुमार विशाक
अर्शदीप सिंह IPL 2025