Ind Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को नहीं किया गया शामिल, वनडे में इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी
Ind Vs NZ
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:56 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं इस सीरीज में भारत को किसी मैच में हार नहीं मिली है। जिसकी वजह से इस टी 20 सीरीज में बिना कोई मुकाबले हारे जीत लिया है। हालांकि इस सीरीज की बात करें तो कुछ खिलाड़ियोंं को मौका मिला था।
वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं आने वाली वनडे सीरीज में भी कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। इसके साथ ही अभी कुछ खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ सकता है। इसमें शुभमन गिल और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है।
इन युवा खिलाड़ियों को नहीं दिया गया मौका
भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है। इसमें संजू सैमसन. शुभमन गिल. उमरान मलिक और कुलदीप यादव का नाम शामिल है। हालांकि उम्मीद लगाई जा रही थी कि इन खिलाड़ियों को मौका मिलता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं संजू सैमसन का प्रदर्शन भी कुछ समय से काफी जबरदस्त रहा था।
दूसरी तरफ तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भी अपनी तेज गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। तभी उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 2ज सीरीज में जगह मिली थी। उमरान मलिक का कल जन्मदिन जिसके चलते कयास लगाए जा रहे ते उनको टीम में मौका मिलता। हालांकि टी 20 पांड्या ने तीसरा टी 20 मैच टाई होने के बाद बताया है कि आगे चलकर सभी को मौका दिया जाना है।
शुभमन गिल ने अभी तक टी 20 में नहीं किया डेब्यू
शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने अभी तक भारतीय टीम में डेब्यू नहीं किया है। उनका प्रदर्शन वनडे में काफी बेहतर रहा है। लेकिन अभी तक टी 20 में शामिल नहीं किया गया।
वनडे की शिखर धवन करेंगे कप्तानी
वनडे की बात करें तो शिखर धवन कप्तानी संभालने जा रहे हैं। वहीं उनकी कप्तानी में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगले साल 50 ओवर वाला विश्व कप भी होना है तो ये देखना अहम होगा कि किन चीजों को प्लान करने के बाद शिखर धवन मैदान पर उतरने जा रहे हैं।
आखरी टी 20 मुकाबला हुई टाई
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुआ तीसरा मुकाबला बारिश के चलते डकवर्थ लुईस मैथर्ड की वजह से टाई हो गया था। वहीं भारत ने सीरीज जीत लिया था।