
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है, और भारतीय टीम का स्क्वाड अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा। इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी एशिया कप में टीम इंडिया की जगह पक्की नहीं लग रही। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही, जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से चमके। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया, लेकिन अब एशिया कप की टीम में उनका चयन एक बड़ा सवाल बन गया है। Asia Cup 2025
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाने के साथ उन्होंने चार मैचों में कुल 479 रन बनाए, जिनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। चौथे टेस्ट में पैर में लगी चोट और स्कैन में मिले फ्रैक्चर के कारण उन्होंने पांचवें टेस्ट से बाहर रहना पड़ा। हालांकि, अब उनके एशिया कप 2025 में टीम इंडिया में चयन की संभावना पर सस्पेंस है। टी20 टीम में संजू सैमसन पहले ही बेहतरीन फॉर्म में हैं और विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दे रहे हैं। संजू ने 42 T20I मैचों में 861 रन बनाए हैं, जिनमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दमदार फॉर्म के बीच पंत के लिए टीम में जगह पाना अब चुनौतीपूर्ण नजर आता है।
केएल राहुल कभी टी20 टीम के मुख्य स्तंभ थे, लेकिन 2022 के बाद से उनका टी20 में प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा और युवा खिलाड़ियों ने उनकी जगह ले ली। वर्तमान में टी20 ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा संभाल रहे हैं। तीसरे ओपनर के लिए शुभमन गिल या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। सेलेक्टर्स ने राहुल को टेस्ट और वनडे में मौके दिए हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने पांच मैचों में कुल 532 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बावजूद इसके, उनका टी20 टीम में चयन अभी दूर की संभावना लग रही है। Asia Cup 2025