तीन बार एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज यादव का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पैरा एथलेटिक्स की F55 कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नीरज के निधन से खेल जगत में शोक है।

Sports News : भारतीय पैरा खेल जगत से दुखद खबर सामने आई है। तीन बार के एशियन पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज यादव का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार रात दिल्ली स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। Sports News
यह भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स में ‘दादा’ की वापसी, सौरव गांगुली बने IPL 2027 के नए हेड कोच
नीरज यादव पैरा एथलेटिक्स की F55 कैटेगरी में भाला फेंक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उनके निधन की खबर से पैरा खेल जगत में शोक का माहौल है। Sports News
इसे भी पढ़ें : एशियन गेम्स से भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक 2028 का टिकट पक्का, बनी चैंपियन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नीरज यादव को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाया गया था। उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा था। घटना को लेकर अभी तक कोई ठोस कारण आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। Sports News
विज्ञापन