
टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का ताज पाकिस्तान को मात देकर अपने नाम कर लिया और इस ऐतिहासिक जीत के नायक बने मिडिल ऑर्डर के चमकते सितारे तिलक वर्मा। फाइनल मुकाबले में उनके दमदार शॉट्स ने न सिर्फ पाकिस्तानी गेंदबाजों को पस्त कर दिया बल्कि भारत को 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बना दिया। तिलक की यह पारी किसी सपने से कम नहीं थी, जिसने उन्हें फाइनल का ‘हीरो’ बना दिया। मैदान पर बल्ले से तूफ़ान लाने वाले तिलक मैदान के बाहर भी उतने ही सफल हैं—कमाई के मामले में वे तेजी से नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक तिलक की आय का बड़ा हिस्सा क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से आता है, जिसने उन्हें खेल के साथ-साथ ग्लैमर वर्ल्ड में भी खास पहचान दिला दी है। Tilak Verma Net Worth
आईपीएल में बल्ले से धमाका करने वाले तिलक वर्मा ने अब एशिया कप में भी अपने जलवे से सबका दिल जीत लिया है। रन बरसाने के साथ-साथ उनकी कमाई भी रफ्तार पकड़ चुकी है। 2022 में मुंबई इंडियंस से जुड़े तिलक लगातार फ्रेंचाइज़ी के भरोसे पर खरे उतरते रहे हैं। यही वजह है कि इस साल मार्च में शुरू हुए आईपीएल सीजन के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। क्रिक ट्रैकर की मानें तो फरवरी 2025 तक उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपये थी, लेकिन आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट ने उनकी नेटवर्थ को और भी ऊंचा कर दिया।
इसके अलावा बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट भी उनकी कमाई का अहम हिस्सा है। 2024-25 की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में उन्हें सी-ग्रेड मिला है, जिसके तहत सालाना 1 करोड़ रुपये तय हैं। वहीं, हर वनडे मैच से वे 6 लाख रुपये और हर टी-20 मुकाबले से 3 लाख रुपये कमाते हैं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, तिलक की आय का दूसरा बड़ा स्तंभ है ब्रांड एंडोर्समेंट्स। अपने करियर की शुरुआती स्टेज पर ही उन्होंने कई नामी कंपनियों को आकर्षित किया है। अब तक वे बूस्ट, SS, eBikeGo और Dream11 जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नज़र आ चुके हैं।
क्रिकेट की दुनिया में तेज़ी से नाम कमाने वाले तिलक वर्मा अब लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा में उनका आलीशान घर उनकी सफलता की चमक को और बढ़ा देता है। कारों के शौक़ीन तिलक के गैराज में भीड़ खींचने वाली लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज S-क्लास और BMW-7 सीरीज़ जैसी हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं। आईपीएल में रन बरसाने वाले तिलक वर्मा अब एशिया कप फाइनल के असली हीरो बनकर उभरे हैं। उनकी बल्लेबाज़ी का आत्मविश्वास और शॉट्स की धार साफ इशारा करते हैं कि आने वाले सालों में भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिलने वाला है। Tilak Verma Net Worth