Trending News: ''नोएडा के लाल तूने कर दिया कमाल ''
Trending News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:11 AM
Trending News: नोएडा/कोच्चि। एक कहावत है कि ''पालने में ही पहचान लिए जाते हैं पूत के पांव '' । ऐसा ही कुछ हुआ है प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी शिवम मावी के मामले में। नोएडा के एक छोटे से गांव में जन्में शिवम मावी ने आज देश ही नहीं, दुनिया भर में नोएडा का नाम रोशन कर दिया है।
Trending News
कल कोच्चि में हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिलाडिय़ों की नीलामी में शिवम मावी को गुजरात टाइटल्स की टीम ने 6 करोड़ रूपए में खरीदा है। यानि आईपीएल खेलों के दौरान आगामी सीजन के लिए शिवम मावी को 6 करोड़ रूपए मिलेंगे। इस साल आईपीएल में शिवम मावी का बेसप्राईज 40 लाख रूपए था। जब बोली शुरू हुई तो उनकी पुरानी टीम कोलकाता राईडर्स ने सबसे पहले बोली लगाई। यह बोली 55 लाख रूपए की थी। इस बोली के जवाब में सीएसके ने 95 लाख रूपए की बोली लगाई। तुरंत ही कोलकाता नाईट राईडर्स ने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपने पाले में करने के लिए 1 करोड रूपए की बोली लगा दी। फिर मैंदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स व गुजरात टाईल्स दोनों टीमों द्वारा देर तक बोली पर बोली लगाने का सिलसिला चलता रहा। राजस्थान रॉयल्स ने शिवम पर 5.75 करोड़ रूपए की बोली लगाई। इसके जवाब में तुरंत ही गुजरात टाईटल्स ने 6 करोड़ की बोली लगा दी। आखिरकार 6 करोड़ की कीमत पर शिवम मावी गुजरात टाईटल्स का हिस्सा बन गए।
अब आपको बताते हैं कि यह शिवम मावी कौन है ?
शिवम मावी नोएडा के सेक्टर-71 में रहने वाले एक छोटे से किसान पंकज मावी के पुत्र हैं। उनका परिवार एक साधारण गरीब किसान परिवार रहा है। बचपन में शिवम को स्कूल में क्रिकेट खेलते हुए देखकर क्रिकेट के कोच फूलचंद ने कह दिया था कि एक दिन यह बालक दुनिया का बड़ा क्रिकेटर बनेगा। यानि उन्होंने पूत के पांव पालने में ही पहचान लिए। परिस्थितियां बहुत विपरीत थीं। बचपन में क्रिकेट का शौक पूरा करने के लिए शिवम अपने मित्रों से बल्ला उधार मांगकर खेलता था। उनके पिता के पास बल्ला व बॉल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। बाद में शिवम के जुनून को देखकर उसे बल्ला व बॉल खरीदवाया गया। नोएडा के सेक्टर-34 स्थित एक क्रिकेट एकेडमी में उसका दाखिला करा दिया गया। शिवम सेक्टर-71 से सेक्टर-34 तक पैदल ही खेलने जाता था। धीरे-धीरे शिवम क्रिकेट में निखरता चला गया। तेज गेंदबाज के रूप में उत्तर प्रदेश रणजी टीम से होते हुए आज वह आईपीएल का हीरो बन चुका है।
वर्ष-2018 में उसने पहली बार कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम में आईपीएल के लिए डेब्यू किया था। वर्ष-2019 में चोटिल होने के कारण वह खेल नहीं पाए। किन्तु वर्ष-2020-21 में उन्होंने खेल में ऐसी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी उसके दीवाने बन गए। नोएडा के अधिकांश नागरिकों का यह कहना है कि ''नोएडा के लाल तूने कर दिया कमाल ....। ''