Tribute to Journalist : क्रिकेट की विरासत को कलमबंद कर दुनिया से विदा हो गया खेल पत्रकार
Sports journalist left the world after penning the legacy of cricket
भारत
चेतना मंच
07 Mar 2023 06:00 PM
इंदौर। अंग्रेजी के एक दैनिक अखबार के वरिष्ठ खेल पत्रकार की इंदौर के एक होटल में मौत हो गई। चिकित्सकों को पहली नजर में लगता है कि दिल का दौरा पड़ने से पत्रकार की मौत हुई है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Tribute to Journalist
एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि 'द हिंदू' के वरिष्ठ उप संपादक (खेल) एस. दिनाकर (57) विजय नगर क्षेत्र के एक होटल के कमरे में सोमवार को बेसुध हालत में मिले। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के मुताबिक चिकित्सकों को पहली नजर में लगता है कि दिनाकर की मौत दिल के दौरे से हुई।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सम्पत उपाध्याय ने कहा कि वह वरिष्ठ खेल पत्रकार की मौत की पूरी जानकारी लेने के बाद ही इस मामले में कोई बयान दे सकेंगे। इस बीच, दिनाकर के एक सहकर्मी ने बताया कि दिनाकर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी स्पर्धा के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की रिपोर्टिंग की थी। नौ मार्च से शुरू होने वाले चौथे तथा अंतिम टेस्ट के लिए वह अहमदाबाद निकलने की तैयारी कर रहे थे। सहकर्मी ने बताया कि दिनाकर को मंगलवार सुबह की उड़ान से इंदौर से अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। उन्होंने बताया कि दिनाकर के शोक संतप्त परिवार में उनके बुजुर्ग पिता हैं।
Tribute to Journalist
क्रिकेट के कवरेज के लिए दुनियाभर में घूम चुके दिनाकर अपनी मौत से पहले इसी खेल के बारे में लिख रहे थे। इंदौर के होलकरकालीन क्रिकेट की विरासत पर केंद्रित उनका अंतिम आलेख उनके निधन की खबर के साथ उनके मीडिया संस्थान ने मंगलवार को प्रकाशित किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने दिनाकर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि इंदौर के पूर्व होलकर शासकों की क्रिकेट टीम के खेल के आक्रामक अंदाज के बारे में दिनाकर ने सोमवार को ही मुझसे बात की थी। जगदाले ने बताया कि दिनाकर उनके साक्षात्कार के लिए उनसे मिलने आने वाले थे, लेकिन उन्होंने बाद में तय किया कि वह फोन पर ही उनसे बात करेंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।