फिर बजा भारत का डंका, अंडर19 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
U19 Mahila T20
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:13 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:13 AM
U19 Mahila T20 : भारतीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और खिताब जीतने की ललक के कारण एक बार फिर भारत का डंका बजा दिया है। विश्व की अंडर 19 महिलाओं के बीच दो सप्ताह के रोमांचक मुकाबलों के बाद भारत अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का चैंपियन बन गया है। खासबात यह कि भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, इससे पहले साल 2023 में भी टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। इस बार टूनार्मेंट का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों का आमना-सामना मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की और एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
भारत ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब
अंडर19 मलिा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने लगातार दूसरी बार जीता है। इस बार निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टूनार्मेंट में काफी यादगार रहा। इस भारतीय टीम ने इस टूनार्मेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में 82 रन ही बना सकी और आॅलआउट हो गई। इस दौरान साउथ अफ्रीका की ओर से मिके वैन वूर्स्ट ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। दूसरी ओर भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट गोंगडी त्रिशा ने हासिल किए। गोंगडी त्रिशा ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा वैष्णवी शर्मा, आयुषी शुक्ला और परुणिका सिसोदिया ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। शबनम शकील भी 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाने में कायमाब रहीं।
टीम इंडिया ने आसानी से हासिल किया टारगेट
इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचे थे। टीम इंडिया को फाइनल मैच जीतने के लिए 83 रनों का टारगेट मिला। भारतीय टीम ने इस टारगेट को काफी आसानी से चेज कर लिया। इस दौरान ओपनर गोंगडी त्रिशा और कमलिनी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में ही 36 रन जोड़ दिए। जिसके चलते भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर ही टारगेट हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया। बता दें, पिछले साल मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों का सामना हुआ था। तब भी टीम इंडिया ने बाजी मारी थी।
टीम इंडिया ने एकतरफा खेल का किया प्रदर्शन
अंडर19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने इतना शानदार खेल का प्रदर्शन किया कि मैच एकतरफा जैसा हो गया। भारतीय खिलाड़ियों के सामने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी कहीं नहीं टिक रहे थे। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने मलेशिया को 10 विकेट से हराया और फिर श्रीलंका को 60 रन से धूल चटाई। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट और स्कॉटलैंड के खिलाफ 150 रनों से जीत अपने नाम की। फिर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब फाइनल में साउथ अफ्रीका को भी आसानी से पराजित करके जीत दर्ज की, और खिताब जीत लिया।