Umesh Yadav : तेज़ गेंदबाज के पिता तिलक यादव ने ली 74 वर्ष की उम्र में अंतिम साँस।
The indian cricketer lost his father
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:09 AM
टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज Umesh Yadav के पिता तिलक यादव ने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। वे उत्तर प्रदेश में रहकर कोयले की खादान में काम करते थे लेकिन एक छोटी नौकरी के बाद भी उन्होंने अपने बेटे के बड़े सपने को साकार करने में पूरी मदद की। हालांकि पहले वे चाहते थे कि उमेश किसी सरकारी नौकरी में भर्ती हो जाएँ और अच्छी जिंदगी व्यतीत करें। लेकिन तक़दीर को कुछ बड़ा ही मंजूर था।
पिछले कुछ महीनों से थे बीमार
Umesh Yadav के पिता पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें नागपुर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार न हो पाने के कारण उन्हें परिवारीजनों के द्वारा घर ले आया गया था। बुधवार के दिन(23 फ़रवरी ) को शाम में उनकी दुःखद मृत्यु हो गयी।
भारत के तेज़ गेंदबाज Umesh Yadav के पिता तिलक यादव एक नामी पहलवान थे और वे वेस्टर्न कोल फील्डस में कोयले की खादान में कार्य करते थे। उनके तीन बेटे कमलेश, रमेश और उमेश के साथ एक बेटी भी है। परिवार के द्वारा नागपुर की कोलार नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Umesh Yadav
उमेश यादव के पिता की दुःखद मृत्यु के बाद उनके बॉर्डर गावस्कर सीरीज में बने रहने पर आशंका के बादल बने हुए हैं। हालांकि शुरू के दो मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके थे और आगे के मैच में भी स्पिन फ्रेंडली पिच के कारण उनका प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनना सम्भव नहीं दिख रहा था। ऐसे में पिता के न रहने की सूचना मिलते ही शायद उमेश जल्द ही नागपुर लौट सकते हैं। अंतिम बार उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था और दो मैच में सात विकेट लिए थे। इसके बाद वे रणजी ट्रॉफी के लिए भी खेले थे।